कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है। आनी बस स्टैंड के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।रातभर हुई बारिश के कारण पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा नीचे आ गिरा। दोनों वाहनों में पत्थर गिरने से भारी नुकसान हुआ है।