छिन्दगढ़: सुकमा में एक दिन में 1517 साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 27,697 लोगों को मिली जानकारी
सुकमा जिले में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत 1517 कार्यक्रम आयोजित कर 27,697 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, गांव और बाजारों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।