महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहा हैं अजीबोगरीब चोरी
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक देर रात एक घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गया और आंगन में सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हो गया। आरोपी की पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना हल्द्वानी के वार्ड-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। फुटेज में आरोपी पहले आसपास का जायजा लेते हुए दिखाई देता है और फिर महिलाओं के कपड़े समेटकर मौके से भाग जाता है। सुबह कपड़े गायब मिलने पर परिवार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना सामने आ गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा �
Raipur, Raipur | Jun 22, 2026