Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिये सख्त निर्देश* *भिण्ड 11 जून 2026/* मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराकलां एवं चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे बाराकलां में अटल पंचायत भवन, सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। वहीं चरथर ग्राम में तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आसपास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण नियमानुसार हटवाने के निर्देश दिये। चरथर में उन्होंने सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर शमशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर पड़े अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमणकार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी फरमाया कि पंचायतों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। श्री चौहान ने सफाई अभियान और निगरानी तेज करने के निर्देश भी जारी किए ताकि ग्राम स्तर पर सफाई और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Bhind Nagar, Bhind | Jun 11, 2026

MORE NEWS

*हीरापुरा गाँव मे चला हस्ताक्षर अभियान*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*"रेल नहीं तो वोट नहीं"* भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर हीरापुरा गांव में महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, ग्रामीणों ने ली राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन करने की शपथ,चंबल-बुंदेलखंड अंचल के समग्र विकास और क्षेत्र की जनता को रेलवे कनेक्टिविटी दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा "महा हस्ताक्षर अभियान" लहार विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भारी जन-समर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

*हीरापुरा गाँव मे चला हस्ताक्षर अभियान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *"रेल नहीं तो वोट नहीं"* भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर हीरापुरा गांव में महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, ग्रामीणों ने ली राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन करने की शपथ,चंबल-बुंदेलखंड अंचल के समग्र विकास और क्षेत्र की जनता को रेलवे कनेक्टिविटी दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा "महा हस्ताक्षर अभियान" लहार विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भारी जन-समर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Bhind Nagar, Bhind | Jun 26, 2026

*🔸दबोह में डीजे की मातमी धुनों के बीच ताजिये करवला में सुपुर्द-ए-खाक*

*▪️डीजे के शोर से ताजियों की पारंपरिक रौनक रही कम..*

दबोह:-
नगर में यौम-ए-आशूरा (मुहर्रम) का पर्व अकीदत और गमगीन माहौल के साथ मनाया गया। स्थानीय करबला में मातमी धुनों के बीच ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सबसे पहले नगर के सभी ताजिये अपने अपने ठिकानों से चलकर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां मुस्लिम समुदाय के बुजर्गो,युवाओं ने कुछ कर्तब्य दिखाए तो कुछ युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए इसके पश्चात सभी ताजिये नगर में निकले जहां उनका हिन्दू भाइयों के द्वारा प्रसाद चढ़ाया ओर नगर में अमनचैन की दुआ मांगी। इसी के साथ देर रात सभी ताजिये नगर के प्रसिद्ध करधेंन तालाब कर्बला में दफन किये गए। इस कौमी त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के राइन समाज, साई समाज, तथा कमेटी के अध्यक्ष मंगल पठान के द्वारा खाने पीने के स्टॉल लगाए गए जहां लोगो ने शरबत, जर्दापुलाव, सीमैया आदि का लोगो ने जमकर लुप्त उठाया 

*पारंपरिक रस्मों पर भारी पड़ा डीजे का शोर*
इस वर्ष मुहर्रम के जुलूस में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अमूमन मुहर्रम के मौके पर ढोल-ताशों की पारंपरिक मातमी धुनें और 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती थीं, लेकिन इस बार जुलूस में डीजे  का बोलबाला रहा। डीजे पर बजने वाली मातमी धुनों के तेज शोर के कारण मुहर्रम की पारंपरिक सादगी और रौनक कहीं न कहीं फीकी नजर आई। बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों का मानना था कि डीजे के इस शोर-शराबे ने ताजियों के पारंपरिक और रूहानी माहौल को प्रभावित किया।
 *सुरक्षा के कड़े इंतजाम*
जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रवि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी  तरह मुस्तैद रहा संवेदनशील चौराहों और करबला मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे मार्ग का जायजा लिया और शांतिपूर्ण ढंग से ताजियों को विसर्जित/दफन कराया गया।इस मौके पर उपनिरीक्षक रविंद माझी, उपनिरीक्षक भानु चौहान,प्रधान आरक्षक आबिद वेग,प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा,आरक्षक महेंद्र प्रजापति,सतेंद्र गुर्जर,रंजीत सिंह,राकेश पाल मौजूद रहे। 
*बदलता स्वरूप:* स्थानीय लोगों के अनुसार, धार्मिक और पारंपरिक आयोजनों में डीजे का बढ़ता चलन मुहर्रम की प्राचीन रवायतों को पीछे धकेल रहा है। अकीदतमंदों ने अपील की है कि आगामी वर्षों में त्योहार की गरिमा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सादगी को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

*🔸दबोह में डीजे की मातमी धुनों के बीच ताजिये करवला में सुपुर्द-ए-खाक* *▪️डीजे के शोर से ताजियों की पारंपरिक रौनक रही कम..* दबोह:- नगर में यौम-ए-आशूरा (मुहर्रम) का पर्व अकीदत और गमगीन माहौल के साथ मनाया गया। स्थानीय करबला में मातमी धुनों के बीच ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सबसे पहले नगर के सभी ताजिये अपने अपने ठिकानों से चलकर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां मुस्लिम समुदाय के बुजर्गो,युवाओं ने कुछ कर्तब्य दिखाए तो कुछ युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए इसके पश्चात सभी ताजिये नगर में निकले जहां उनका हिन्दू भाइयों के द्वारा प्रसाद चढ़ाया ओर नगर में अमनचैन की दुआ मांगी। इसी के साथ देर रात सभी ताजिये नगर के प्रसिद्ध करधेंन तालाब कर्बला में दफन किये गए। इस कौमी त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के राइन समाज, साई समाज, तथा कमेटी के अध्यक्ष मंगल पठान के द्वारा खाने पीने के स्टॉल लगाए गए जहां लोगो ने शरबत, जर्दापुलाव, सीमैया आदि का लोगो ने जमकर लुप्त उठाया *पारंपरिक रस्मों पर भारी पड़ा डीजे का शोर* इस वर्ष मुहर्रम के जुलूस में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अमूमन मुहर्रम के मौके पर ढोल-ताशों की पारंपरिक मातमी धुनें और 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती थीं, लेकिन इस बार जुलूस में डीजे का बोलबाला रहा। डीजे पर बजने वाली मातमी धुनों के तेज शोर के कारण मुहर्रम की पारंपरिक सादगी और रौनक कहीं न कहीं फीकी नजर आई। बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों का मानना था कि डीजे के इस शोर-शराबे ने ताजियों के पारंपरिक और रूहानी माहौल को प्रभावित किया। *सुरक्षा के कड़े इंतजाम* जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रवि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा संवेदनशील चौराहों और करबला मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे मार्ग का जायजा लिया और शांतिपूर्ण ढंग से ताजियों को विसर्जित/दफन कराया गया।इस मौके पर उपनिरीक्षक रविंद माझी, उपनिरीक्षक भानु चौहान,प्रधान आरक्षक आबिद वेग,प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा,आरक्षक महेंद्र प्रजापति,सतेंद्र गुर्जर,रंजीत सिंह,राकेश पाल मौजूद रहे। *बदलता स्वरूप:* स्थानीय लोगों के अनुसार, धार्मिक और पारंपरिक आयोजनों में डीजे का बढ़ता चलन मुहर्रम की प्राचीन रवायतों को पीछे धकेल रहा है। अकीदतमंदों ने अपील की है कि आगामी वर्षों में त्योहार की गरिमा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सादगी को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Bhind Nagar, Bhind | Jun 26, 2026

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिये सख्त निर्देश* *भिण्ड 11 जून 2026/* मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराकलां एवं चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे बाराकलां में अटल पंचायत भवन, सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। वहीं चरथर ग्राम में तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आसपास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण नियमानुसार हटवाने के निर्देश दिये। चरथर में उन्होंने सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर शमशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर पड़े अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमणकार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी फरमाया कि पंचायतों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। श्री चौहान ने सफाई अभियान और निगरानी तेज करने के निर्देश भी जारी किए ताकि ग्राम स्तर पर सफाई और कानून व्यवस्था बनी रहे। - Bhind Nagar News