हरिद्वार में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश, नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाली महिला समेत 5 गिरफ्तार।
हरिद्वार शादी के नाम पर सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का बहादराबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तथाकथित 'लुटेरी दुल्हन' समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई 70 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद कर सीज कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से नशीला पाउडर भी मिला है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo