देहरादून सहस्त्रधारा रोड पर महिला के अपहरण का सनसनीखेज प्रयास, वारदात CCTV में कैद।
देहरादून सहस्त्रधारा रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों द्वारा एक महिला के अपहरण का सनसनीखेज प्रयास सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब पीड़ित महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में डालने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार में सवार थे। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस फुटेज के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo