मुज़फ्फरनगर: जिला सहकारी बैंक के 98वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक की स्थापना के 98 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन किया गया जहां पर उनके द्वारा मरीज को चश्मा भी वितरित किये।