मुज़फ्फरनगर: राष्ट्रीय किन्नर संघ के नेतृत्व में किन्नरों ने खादर क्षेत्र में बांध बनाए जाने को लेकर डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन
जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किन्नरों के द्वारा पुरकाजी के खादर क्षेत्र में बांध बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां पर उन्होंने कहा कि लगातार खादर क्षेत्र में बरसात के दिनों में कई गांव तालाब बन जाते हैं जिसको लेकर गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।