मुज़फ्फरनगर: छपार टोल पर टोल फ्री करा रहे किसान यूनियन के 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टोल कर्मियों ने अभद्रता का लगाया आरोप
छपार टोल प्लाजा पर भाकियू ( आंदोलनकारी ) के द्वारा छपार टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करते हुए टोल फ्री कराया जा रहा था। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किसान यूनियन पर टोल फ्री कराने के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। थाना छपार पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन के 7 लोगो को गिरफ्तार कर अपनी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।