मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर क्रांति सेना महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
नगर कोतवाली में नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए क्रांति सेना की महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जहां पर पूनम चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता का जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर वह थाने पर पहुंची तो थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।