मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संतों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया माल्यार्पण
नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संतो-महापुरुषों की प्रतिमाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए माल्यार्पण किया। राज्य मंत्री के साथ क्षेत्र की जनता सहित मौजीज लोग मौजूद रहे जहां उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। इस दौरान उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत बनाए रखने की अपील भी की।