सागर पुलिस SDERF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया।
सागर के आबचंद गुफा क्षेत्र में गदेरी नदी के तेज बहाव में फंसे 9 बच्चों को पुलिस और SDRF टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया।
22 अगस्त की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली कि बच्चे चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग सुजानिया ने रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग शुरू की।
गुफा की ओर से रास्ता मुश्किल होने पर टीम आबचंद गांव की तरफ से करीब 4 किलोमीटर घने जंगल और दुर्गम रास्ते को पैदल पार कर बच्चों तक पहुंची।
अंधेरे और तेज बहाव के बीच SDRF जवान नदी में उतरे और एक-एक कर सभी 9 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस ऑपरेशन में पुलिस, SDRF, होमगार्ड और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और टीमवर्क ने अहम भूमिका निभाई।
#SagarNews#sagar#viral#sagarsmartcity #trend #SDERF