भंवरकुआं में ढाबे पर देर रात हंगामा, मारपीट के बाद आरोपी फरार
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित वीर जी के ढाबे पर देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर विवाद और मारपीट हो गई। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने होटल संचालक, उसके पिता, भाई और वेटरों के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। पीड़ित पक्ष ने सुमित हार्डिया और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। भंवरकुआं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
#Indore
#Bhanwarkuan
#CrimeNews
#AssaultCase
#PoliceInvestigation
Indore, Indore | Jun 27, 2026