घाटमपुर: साढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा हुआ लापता, तलाश के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर
साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से 10 वर्षीय बच्चा अमित अवस्थी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 8:00 बजे बताया की बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इसके साथ ही फोन नंबर 9598498963 जारी किया गया है। जिससे बच्चे को तलाश किया जा सके।सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।