कांगड़ा में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तय स्थानों पर ही होगा विसर्जन | Kangra Express
धर्मशाला : कांगड़ा जिले में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही करें।