कांगड़ा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगा ‘फिट कांगड़ा-2026’ यूथ फेस्ट | Kangra Express
कांगड़ा : युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘फिट कांगड़ा-2026 : एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट’ का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक ऐतिहासिक बाणगंगा घाट में किया जाएगा। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि फेस्ट के दौरान फिटनेस अवेयरनेस कैंप, नशा जागरूकता कैंप सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। मां बाणगंगा आरती और अंतिम दिन भजन संध्या विशेष आकर्षण रहेगी। उन्होंने युवाओं और क्षेत्रवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Kangra, Kangra | Sep 24, 2026