चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर की गौशाला में गुरुवार को एक बड़ा कोबरा सांप घुस आया। उस वक्त गायों की देखभाल चल रही थी। गौशाला में बड़ी संख्या में गायें थीं। सांप दिखते ही लोगों ने मंदिर के पुजारी लाल सिंह को सूचना दी। डर था कि सांप गाय या किसी व्यक्ति को नुकसान हो सकता था।