कसिया: मठिया माफी में पूस के झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, गांव में सनसनी, कार्रवाई में जुटी पुलिस
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव मठिया माफी के मुसहर बस्ती में एक युवती का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर एक पूस के झोपड़ी में लटका मिला है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।