कसिया: कुशीनगर विधानसभा को विकास कार्यों के लिए 4.31 करोड़ रुपये की मिली सौगात, विधायक ने दी जानकारी
कुशीनगर के विधायक पी.एन पाठक ने अपने प्रस्ताव पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4.31 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में लगभग दो करोड़ की धनराशि भी जारी कर दिया गया है।विधानसभा में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।