कसिया: चौराखास थाने की पुलिस ने चोरी के रुपये के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चौराखास थाने के एसएचओ विद्याधर कुशवाहा ने उपनिरीक्षक रामप्रगट मिश्र, नसीब अहमद, सुरेंद्र यादव, का. मनोज यादव व चंद्रशेखर प्रजापति की पुलिस टीम के साथ एक अभियुक्त धर्मेंद्र दुबे उर्फ चन्द्रशेखर निवासी बकुलहर थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को चोरी के 1720 रुपये व घटना में प्रयुक्त लोहे के सब्बल के साथ गिरफ्तार किया है।