लखीमपुर खीरी जिले के जिला मुख्यालय के पास थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पानगी कला और रसूलपुर में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला जिला अधिकारी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सामने आया है, फिर भी जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही।