अंबेडकर नगर के पास गुरुद्वारे की छत पर दिखा अजगर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। 28 जुलाई की सुबह लगभग 10:00 बजे अंबेडकर नगर पोस्ट पटीहन के जंगल के पास स्थित एक गुरुद्वारे की लैट्रीन की छत पर एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
गुरुद्वारे के बाबा जी की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए राम गोविंद रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद और रोहित मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना पास के जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी वन्यजीव दिखाई दें तो घबराएं नहीं और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। #highlightseveryone #followerseveryone #dudhwanationalpark #times18newsup #paliakalan #UPNews #BreakingNews