चायल: सरकारी चकरोड काटकर खेत में मिलाने का आरोप, गौहानी बड़ी में रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश और परेशानी
गौहानी बड़ी गांव में सरकारी चकरोड काटकर खेत में मिलाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दिनेश सिंह पुत्र रनवत सिंह पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। इसी रास्ते से ग्रामीणों का आवागमन और काली माता मंदिर में लगने वाले मेले का आयोजन होता था। ग्रामीणों का आरोप है कि आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया गया है!