पचपहाड़: गुराड़िया जोगा में गृह क्लेश के चलते शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
गुराड़ियाजोगा में एक युवक राजूलाल ने गृह क्लेश के चलते शराब के नशे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक मजदूरी का काम करता था, देर रात्रि को शराब पीकर घर लौटा था, रात्रि को परिजनों के साथ उसकी कहासुनी हो गई, जिस पर उसने फांसी का फंदा लगा लिया।