पचपहाड़: भवानी मंडी में 15 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद
भवानीमंडी मे पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी के आरोपी शाहरुख को 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। आरोपी युवक दिन में रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। थानाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों परमजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि को औद्योगिक क्षेत्र पचपहाड़ स्थित मेरी फैक्ट्री में एक कोने में रखें सामान को कोई चोरी कर ले गया है।