पचपहाड़: मिश्रोली में देर रात्रि को अज्ञात कारण की वजह से पंचर की दुकान में लगी आग, पूरी दुकान जलकर राख
मिश्रोली में देर रात्रि को अज्ञात कारणों की वजह से पंचर की दुकान में लग गई, पुलिस व आमजन की मदद से आग पर काबू पाया गया है।थानाधिकारी ने बताया की देर रात्रि को सूचना मिली कि बस स्टेंड पर स्थित एक पंचर की दुकान में अज्ञात कारण की वजह से आग लग गई।आग लगने से पूरी दुकान जलकर राख हो गई, दुकान में कंप्रेशर भी मौजूद था यदि वह फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।