बिल्सी: खैरी गांव के पास अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा ई-रिक्शा खाई में पलटा, पांच लोगों को लगी गंभीर चोट
Bilsi, Budaun | Nov 11, 2026 बदायूं के बिल्सी इलाके में खैरी गांव के पास आज बुधवार को एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए। एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ई-रिक्शा पिण्डौल से बिल्सी की ओर जा रहा था। उसमें करीब 7 से 8 लोग सवार थे। खैरी गांव के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।