रमना: रमना में सड़क हादसे के बाद बवाल, तोड़फोड़ मामले में 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज
Ramna, Garhwa | Apr 2, 2026 रमना प्रखंड क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में युवक पंकज बियार की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के हंगामे और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों सहित 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्