कोरांव: बढ़वारी में किसानों ने भैंसों से लदे ट्रक को रोका, चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, पुलिस ने ट्रक चौकी पर खड़ा कराया
कोरांव थाना क्षेत्र के बढ़वारी कला गांव में शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने भैंसों से लदे एक ट्रक को रोक लिया। ग्रामीणों के साथ मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव के किसान भी मौके पर पहुंचे और वाहन को रोककर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रक में लदी कुछ भैंसें चोरी की हैं और वे उनकी हैं। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस गई।