जयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने वंदे मातरम् विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज देश में कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं और युवाओं से जुड़े सवालों पर ध्यान देने की जरूरत है।
सचिन पायलट ने कहा कि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं ने उस समय कुछ निर्णय लिए थे, जिन्हें अब बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और बलिदान का भी जिक्र किया।
#sachinpilot #vandemataram #congress #bjp #rajasthan #rajasthanpolitics #politicalnews #jaipur #latestnews #primenewsnetwork