"बुलाती है मगर जाने का नहीं..." रायबरेली में प्रेमी की हत्या, घर में ही दफनाया शव
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद घर से तेज बदबू आने लगी, जिस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कराई तो घर के अंदर से शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रेमी से विवाद के चलते हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका पति फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
#Raebareli #Crime #UPPolice #BreakingNews #MurderCase #followerseveryone
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2026