लखीमपुर खीरी: बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो किया जारी
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त हो चुके पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने लखीमपुर खीरी की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
सुनील शुक्ला का कहना है कि खीरी एसपी डॉ. ख्याति गर्ग अपनी हठधर्मिता के चलते लगभग 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन में बैठा रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रवैये के कारण पुलिसकर्मियों के सामने समस्याओं का बड़ा अंबार खड़ा हो गया है।
पूर्व सिपाही ने कहा कि सस्पेंड होने के बाद पुलिसकर्मियों को आधा वेतन ही मिलता है, जिससे उनके घर के खर्चों से लेकर बैंक EMI तक टूटने की कगार पर पहुंच गई है और वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2026