लखनऊ: KGMU में मानवता तार-तार, मरीज से स्ट्रैचर देने के बदले मांगे ₹100
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज से स्ट्रैचर देने के नाम पर ₹100 की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 को KGMU में अपनी लाचारी में पहुंचे मरीज और उसके परिजनों से सुविधा मुहैया कराने के एवज में ₹100 ऐंठने का प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है, जिससे अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था और कर्मचारियों की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2026