Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

पर्यावरण संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : राजीव कपूर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। भारत सरकार और निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के नेतृत्व में Inspired by Nature, For Climate ,For Our Future” theme के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। पर्यावरण दिवस के मौके पर परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके बच्चों और प्रशिक्षुओं के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर परियोजना ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने स्कूल से लेकर ज्यूरी बाजार तक पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य मौजूद लोगों ने स्कूल प्रांगण में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पर्यावरण दिवस पर नाथपा डैम में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, ताकि वर्तमान और भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर दीपक डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Ani, Kullu | Jun 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : राजीव कपूर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। भारत सरकार और निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के नेतृत्व में Inspired by Nature, For Climate ,For Our Future” theme के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। पर्यावरण दिवस के मौके पर परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके बच्चों और प्रशिक्षुओं के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर परियोजना ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने स्कूल से लेकर ज्यूरी बाजार तक पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य मौजूद लोगों ने स्कूल प्रांगण में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पर्यावरण दिवस पर नाथपा डैम में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया, ताकि वर्तमान और भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर दीपक डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे। - Ani News