तरबगंज: गोंडा में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों घायल
गोंडा के रामपुर इलाही पुरवा में जमीनी विवाद के दौरान गुरुवार सुबह पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल शाहिद अली और शहजाद अली का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।