नदबई: नदबई के गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार शाम को शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ
नदबई के गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार शाम शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुआ। गुरु वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश सतीश कौशिक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।