आईटीआई में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान
भिवानी, 22 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईटीआई में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर, कक्षाओं, कार्यशालाओं एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में संस्थान की विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र भाग लिया तथा स्वच्छता कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने कूड़ा-कचरा उठाकर परिसर की सफाई की। विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए।