इंदौर: सड़क पर पेशाब करते हुए उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल, एमआईजी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी निलंबित
Indore, Indore | Jan 19, 2025 इंदौर में एक उपनिरीक्षक का सड़क पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वर्दी की गरिमा को गंभीर धक्का लगा है। यह घटना एमआईजी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत उपनिरीक्षक ने एक गाड़ी पर पेशाब किया। जिसमें राहगीरों ने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें एडिशनल सीपी ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।