आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया “आंगन का उत्सव”
चरखी दादरी (बाढ़डा) :-:
सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर “आंगन का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चांदवास सर्कल के 55 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। हंसावास खुर्द, माण्डी केहर और पंचगांव में अधिकारियों ने पहुंचकर कार्यक्रमों का जायजा लिया।
इस दौरान महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।