Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

VC with Commissioner, Koshi Division, Saharsa

Samastipur, Bihar | Jul 24, 2026

MORE NEWS

Samastipur, Bihar | Jul 24, 2026

" सबका सम्मान, जीवन आसान "कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
36 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
सहरसा, 24 जुलाई 2026
जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में "सेवा संवाद समाधान अनुसरण प्रणाली" के अंतर्गत आयोजित "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं तक सहज एवं सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 36 आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सुनवाई के क्रम में श्री उग्रसेन पासवान (महिषी), श्री सदानंद कुमार (सलखुआ), ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (सहरसा), श्री बिंदेश्वरी मेहता (काशीनगर, सोनवर्षा), श्री अरुण शर्मा (गम्हरिया, सहरसा) तथा श्री नुनूलाल साह (भगवानपुर, अमरपुर, कहरा) सहित अन्य आवेदकों द्वारा भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
प्राप्त आवेदनों के सम्यक एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी महिषी, अंचलाधिकारी कहरा, अंचलाधिकारी सोनवर्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर) तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरी बख्तियारपुर सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है तथा इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री मुकेश कुमार, निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण, सहरसा श्री पुलक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

" सबका सम्मान, जीवन आसान "कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश 36 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सहरसा, 24 जुलाई 2026 जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में "सेवा संवाद समाधान अनुसरण प्रणाली" के अंतर्गत आयोजित "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं तक सहज एवं सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 36 आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सुनवाई के क्रम में श्री उग्रसेन पासवान (महिषी), श्री सदानंद कुमार (सलखुआ), ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (सहरसा), श्री बिंदेश्वरी मेहता (काशीनगर, सोनवर्षा), श्री अरुण शर्मा (गम्हरिया, सहरसा) तथा श्री नुनूलाल साह (भगवानपुर, अमरपुर, कहरा) सहित अन्य आवेदकों द्वारा भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों के सम्यक एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी महिषी, अंचलाधिकारी कहरा, अंचलाधिकारी सोनवर्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर) तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरी बख्तियारपुर सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है तथा इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री मुकेश कुमार, निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण, सहरसा श्री पुलक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samastipur, Bihar | Jul 24, 2026

विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश
छात्रों द्वारा एवं विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने जिले में विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहरसा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस लाइन) भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सरकारी संपत्तियों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती, सतत निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा बिना सत्यापन के कोई भी सूचना, फोटो अथवा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी नागरिकों से कानून का पालन करने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचने की अपील की। साथ ही सभी थाना प्रभारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक। जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश छात्रों द्वारा एवं विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने जिले में विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहरसा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस लाइन) भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सरकारी संपत्तियों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती, सतत निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा बिना सत्यापन के कोई भी सूचना, फोटो अथवा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी नागरिकों से कानून का पालन करने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचने की अपील की। साथ ही सभी थाना प्रभारियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Samastipur, Bihar | Jul 24, 2026

मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से तैयारियों की समीक्षा की तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार ,अपर समाहर्ता श्री निशांत कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री मुकेश कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा श्री प्रभात झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, मंदिर न्यास समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा डाकबम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को मेले के दौरान स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा अतिरिक्त चापाकल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व से निर्मित स्थायी शौचालयों के अतिरिक्त महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। महिलाओं की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के समीप स्थित पोखर के पास तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया। विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए मंदिर न्यास समिति को पर्याप्त संख्या में जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद,सिमरी बख्तियारपुर को पूरे मेला अवधि में नियमित साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को आसपास के पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों को भी आवश्यकता अनुसार प्रतिनियुक्त कर व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मेला क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को श्रावणी मेला अवधि में स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने का निर्देश दिया, जिसमें चिकित्सकों की टीम, आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं तथा आपातकालीन सेवा के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग को समय पर बैरिकेडिंग का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से मटेश्वर धाम मंदिर तक आने वाले मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मटेश्वर धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लिया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से तैयारियों की समीक्षा की तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार ,अपर समाहर्ता श्री निशांत कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री मुकेश कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा श्री प्रभात झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, मंदिर न्यास समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा डाकबम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को मेले के दौरान स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा अतिरिक्त चापाकल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व से निर्मित स्थायी शौचालयों के अतिरिक्त महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। महिलाओं की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के समीप स्थित पोखर के पास तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया। विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए मंदिर न्यास समिति को पर्याप्त संख्या में जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद,सिमरी बख्तियारपुर को पूरे मेला अवधि में नियमित साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को आसपास के पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों को भी आवश्यकता अनुसार प्रतिनियुक्त कर व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मेला क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को श्रावणी मेला अवधि में स्वास्थ्य शिविर स्थापित करने का निर्देश दिया, जिसमें चिकित्सकों की टीम, आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं तथा आपातकालीन सेवा के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग को समय पर बैरिकेडिंग का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से मटेश्वर धाम मंदिर तक आने वाले मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मटेश्वर धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लिया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Samastipur, Bihar | Jul 24, 2026