हज़ारीबाग: पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, प्राइवेट स्कूल गाड़ी चालक संघ ने निकाला कैंडल मार्च
हजारीबाग में प्राइवेट स्कूल गाड़ी चालक संघ ने पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष बाबर अली ने भारत की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो सीमा पर लड़ने को भी तैयार हैं। वक्ताओं ने घटना की निंदा कर जवानों को आतंकियों के खिलाफ छूट देने और पाकिस्तान को सजा देने की मांग की।