हज़ारीबाग: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मासिपीढी से लेकर भारत माता चौक तक नागरिकों ने निकाली जन आक्रोश रैली
हजारीबाग में रविवार को संध्या सात बजे जम्मू-कश्मीर में हुए हिन्दूओं के नरसंहार के विरोध में मासिपीढी से लेकर भारत माता चौक तक विरोध मार्च निकाला गया पहलगाम में आतंकियों के द्वारा किये गये नरसंहार से पूरे देश में आक्रोश और शोक का माहौल है हर तरफ इस घटना की निंदा की जा रही है वहीं हजारीबाग के बम्हनबै बोच्चो सलैया मासिपीढी के नागरिकों ने एक जुटता का परिचय दिया