हजारीबाग में खण्डेलवाल समाज ने पहलगाम नरसंहार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। झंडा चौक पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मार्च के दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगे। वक्ताओं ने घटना की निंदा कर केंद्र सरकार से आतंकियों व उनके समर्थकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।