हज़ारीबाग: ऋषभ वाटिका में अटल विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, यशवंत सिन्हा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
अटल विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, यशवंत सिन्हा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को राजनीतिक दल के रूप में निबंधित कराने की दी गई जिम्मेदारी अटल विचार मंच की एक अति महत्वपूर्ण बैठक डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश मिश्रा ने की, जबकि संचालन दीपक नाथ सहाय ने किया।