#बलिया के #बेल्थरारोड में विकास के नाम पर सड़क चौड़ीकरण, लेकिन बिना प्लानिंग के निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुसीबत! चौकियां मोड़ से तीनमुहानी मार्ग पर बुधवार को दिन में चार बार करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा और हर बार एक से दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। एंबुलेंस से लेकर डायल-112 की पीआरवी तक जाम में फंसी रही। मुख्य सड़क पर आड़ा-तिरछा ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर गिट्टी गिराने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। सवाल है: सड़क चौड़ीकरण जरूरी है, लेकिन क्या आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कीमत पर?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #Ballia #TrafficJam #RoadConstruction #PublicIssues
Belthara Road, Ballia | Sep 23, 2026