#बलिया जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजा बेल्थरारोड, हजारों की भीड़ के बीच निकला भव्य महावीरी जुलूस और सकुशल हुआ संपन्न! मानस मंदिर महावीरी पूजा समिति और यूनाइटेड क्लब महावीरी पूजा समिति की ओर से रेलवे चौराहा से निकले जुलूस में भगवान शंकर, सीता-राम, बाल हनुमान, नीम करौली बाबा समेत अनेक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। वहीं ऑनर किलिंग और टावर पर चढ़ते प्रेमी युगल जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित झांकियां भी चर्चा का केंद्र रहीं। डीजे की भक्ति धुन, पवनसुत हनुमान के जयकारों और उमड़े जनसैलाब के बीच पूरा नगर देर तक भक्तिमय नजर आया। सुरक्षा में एसपी-एएसपी-सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#MahaviriJhanda
#BeltharaRoad
#HanumanBhakti
#BalliaNews
#MahaviriJuloos