पीरो: सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पीरो में जश्न, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
Piro, Bhojpur | Apr 14, 2026 सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की खबर मिलते ही पीरो नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही घोषणा की सूचना पहुंची, पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जोरदार नारेबाजी कर अपना उत्साह व्यक्त किया।