भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे एनडीए के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 2026-27 आम बजट की खूब प्रशंसा की। मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार का आम बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है, जिसमें पहला कर्तव्य आर्थिक विकास बढ़ाना, दूसरा कर्तव्य जनता के आकांक्षाओं को पूरा करना है।