कासगंज: शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी को लेकर उठाई मांगें, कलेक्ट्रेट पर ADM को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री मुनेश राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांग की कि ड्यूटी उनके कार्यस्थल क्षेत्र में ही लगाई जाए और वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारियां तय हों। संघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराई गई ड्यूटी के बदले उपार्जित अवकाश देने सहित अन्य मांग उठाई।