चास: स्टील प्लांट बोकारो के फुटपाथ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
Chas, Bokaro | Feb 22, 2024 बोकारो के स्टील प्लांट बोकारो के फुटपाथ दुकानदारों ने आज गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है।बताया जाता है कि बीएसएल के द्वारा अतिक्रमण हटाओ के खिलाफ दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि स्ट्रीट भेंडर के तहत दुकाने बसाने की हम मांग कर रहे हैं।